Sunday, April 20, 2008

सरकार

1 -बुढापे मैं जो हो जाए उसे हम प्यार कहते है ,
जवानी मैं जो होता है फकत व्यापार कहते है !
जहाँ हर चीज बिकती हो उसे बाजार कहते है ,
महंगाई जो बढाती है उसे ही सरकार कहते है !!

2 -कमर मैं जो लटकती है उसे सलवार कहते है,
आपस मैं जो टकराये उसे तलवार कहते है !
बगैर धक्के से चलेगी उसे हम कार मानेग,
और धक्के से चलेगी उसे ही सरकार मानेगे!!

3 -एक नये-नये मंत्री ने ड्राइवर से कहा कार हम चलायेगे,
ड्राइवर ने कहा हम निचे उतर जायेगे..........
वे कार है सरकार नही जो भगवान भरोसे चल जायेगी!!

No comments: