Sunday, April 27, 2008

की तरह

चलना सिखाया अंगुली पकड कर पिता की तरह,
कर गये हिसाब हमसे सूद-खोर की तरह!

हिफाजत की बनके फानूस जिस शमां की,
दे दी सुपारी मेरे कत्ल की,खूंखोर की तरह!

जिन्हें तालीम दी दिन-ओ-दुनिया की मौलवी की तरह,
खड़े है उसी के दरबार मैं गुनाहगार की तरह!

इंसान की क्या हस्ती है,वक्त है ताकतवर,
इंसान से ना सही, कुछ भगवान से डरा कर!

ऐ मेरे भगवान!बस कर,और बुरा वक्त ना दिखा,
वरना हम भी बेच आयेगे ईमान नेताओं की तरह!

No comments: